प्रशासनमध्यप्रदेश

मेघनगर में डबल लॉक केंद्र का एसडीएम ने किया निरीक्षण, सीएससी केंद्रों पर अधिक शुल्क वसूली की शिकायत सही पाई गई

मेघनगर में डबल लॉक केंद्र का एसडीएम ने किया निरीक्षण, सीएससी केंद्रों पर अधिक शुल्क वसूली की शिकायत सही पाई गई

झाबुआ – कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) अवनधती प्रधान द्वारा मेघनगर स्थित डबल लॉक केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में उर्वरक की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में पाई गई, जिससे किसानों को आवश्यकतानुसार उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।इस दौरान किसानों द्वारा टोकन जनरेट कराने के लिए निर्धारित ₹15 शुल्क से अधिक राशि सीएससी केंद्रों द्वारा वसूले जाने संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर एसडीएम ने स्थानीय सीएससी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जांच में शिकायत सही पाई गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित सीएससी सेंटर कोऑर्डिनेटरों को निर्देशित किया है। साथ ही इस संबंध में सभी सीएससी केंद्र संचालकों एवं एमपी ऑनलाइन प्रभारियों की बैठक मंगलवार को एसडीएम कार्यालय में आयोजित की गई है, जिसमें निर्धारित शुल्क के पालन एवं किसानों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button