झाबुआमेघनगर

15 अगस्त एवं “हर घर तिरंगा” अभियान को लेकर अनुभाग स्तरीय बैठक आयोजित

15 अगस्त एवं “हर घर तिरंगा” अभियान को लेकर अनुभाग स्तरीय बैठक आयोजित

15 अगस्त एवं “हर घर तिरंगा” अभियान को लेकर अनुभाग स्तरीय बैठक आयोजित

मेघनगर। आगामी स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त एवं “हर घर तिरंगा” अभियान के सफल एवं गरिमापूर्ण आयोजन को लेकर जिला कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुश्री अवनधति प्रधान की अध्यक्षता में अनुभाग स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इसमें शासकीय भवनों पर प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, तिरंगा सजावट, कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं सहित “हर घर तिरंगा” अभियान में अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। एसडीएम अवनधति प्रधान ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अभियान के तहत नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा, जागरूकता गतिविधियों तथा विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। साथ ही नागरिकों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित गतिविधियों को समय-सीमा में पूर्ण करें, ताकि स्वतंत्रता दिवस एवं “हर घर तिरंगा” अभियान का आयोजन उत्साह, गरिमा एवं देशभक्ति की भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। बैठक में तहसीलदार विजयकांत पांडे, बीईओ दीपेश सोलंकी, बीआरसी महेश सोलकी, बीएमओ डॉ. विनोद नायक, प्रभारी परियोजना अधिकारी अर्चना सांकते, जनपद अध्यक्ष, जनपद उपाध्यक्ष,नगर परिषद, जनपद पंचायत के प्रतिनिधि, पत्रकारगण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह एवं “हर घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button