झाबुआमेघनगर

ग्राम पंचायत कांजली डुगरी में ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण

ग्राम पंचायत कांजली डुगरी में ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण

 

झाबुआ जिले के मेघनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कांजली डुगरी में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्यामा जी ताहेड के निवास पर जनजातीय क्षेत्र के जनजातीय भाइयों एवं ग्रामीणजनों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष सौभाग्य सिंह ठाकुर, ब्रह्मानंद जी पाराशर, धनसिंह जी धनगर, पूर्व मंडल अध्यक्ष सेवा जी डामोर, राजेश जी डामोर, शिव जी ताहेड, कैलाश जी डामोर, विमल जी हांडा, नवल जी, बामन जी तथा श्री भारत जी भूरिया सहित अनेक वरिष्ठजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने प्रेरक विचारों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी, आत्मनिर्भर भारत, नवाचार,पर्यावरण संरक्षण तथा नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी के महत्व पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के संदेशों को प्रेरणादायी बताते हुए समाज एवं राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button