झाबुआथांदला

कलेक्टर ने समयावधि पत्रों एवं मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की

कलेक्टर ने समयावधि पत्रों एवं मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की

 

कलेक्टर ने समयावधि पत्रों एवं मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की

झाबुआ,  कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की अध्यक्षता में तहसील कार्यालय थांदला के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 31 जुलाई 2026 को शासकीय महाविद्यालय कॉलेज ग्राउंड, थांदला में प्रस्तावित भ्रमण एवं प्रदेश स्तरीय आजीविका महिला सशक्तिकरण सम्मेलन के सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय आयोजन के लिए की जा रही तैयारियों तथा विभागवार सौंपे गए दायित्वों की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कार्यक्रम से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आयोजन को सफल बनाने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जल सर्वेक्षण की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के समस्त केपीआई (मुख्य प्रदर्शन संकेतकों) की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा लंबित कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्रसिंह चौहान, अपर कलेक्टर श्री सी.एस. सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद सुश्री तनुश्री मीणा, सहायक कलेक्टर सुश्री आयुषी बंसल, एसडीएम एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button