झाबुआमेघनगर

नौगांवा में 33 विद्यार्थियों को साइकिलों का वितरण, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

नौगांवा में 33 विद्यार्थियों को साइकिलों का वितरण, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

 

झाबुआ – एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नौगांवा में राज्य शासन की साइकिल वितरण योजना के तहत कक्षा 9वीं में प्रवेश लेने वाले पात्र विद्यार्थियों को साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में कुल 33 विद्यार्थियों को साइकिलें प्रदान की गईं, जिनमें 16 बालक एवं 17 बालिकाएँ शामिल रहीं। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कलसिंह भाबर रहे, जबकि अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अवनधति प्रधान ने की। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच रूपसिंह सिंगोड़, जनपद सदस्य रमला भूरा, जिला पंचायत प्रतिनिधि बहादुर सिंह हटीला सिंगोड़, पालक-शिक्षक संघ अध्यक्ष रामचंद्र भूरिया, विकासखंड शिक्षा अधिकारी दीपेश सोलंकी सहित जनप्रतिनिधि, पालक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। स्वागत उद्बोधन संस्था प्राचार्य मनीष पालीवाल ने दिया। उन्होंने विद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2025-26 की उपलब्धियों एवं उपस्थिति की जानकारी साझा की। अध्यक्षीय उद्बोधन में एसडीएम अवनधति प्रधान ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, पढ़ाई बीच में नहीं छोड़ने तथा बेहतर परीक्षा परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।पूर्व विधायक कलसिंह भाबर ने विद्यार्थियों को जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने की प्रेरणा देते हुए NEET, JEE एवं PSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सफलता प्राप्त करने तथा विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने का संदेश दिया। वहीं विकासखंड शिक्षा अधिकारी दीपेश सोलंकी ने विद्यार्थियों से नई साइकिलों का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, पालकों एवं विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन खेमराज जायसवाल ने किया तथा आभार प्रदर्शन राजेन्द्र सिंह पंवार ने व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पालक, शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

oplus_145752064
oplus_145752064

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button