दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता जांच हेतु खाद्य सुरक्षा प्रशासन का विशेष अभियान प्रारंभ
दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता जांच हेतु खाद्य सुरक्षा प्रशासन का विशेष अभियान प्रारंभ

दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता जांच हेतु खाद्य सुरक्षा प्रशासन का विशेष अभियान प्रारंभ
झाबुआ, – अन्य राज्य में सिंथेटिक दूध के मामले सामने आने के बाद नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेशभर में दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दूध उत्पादन केंद्रों, चिलिंग सेंटरों तथा थोक विक्रेताओं के निरीक्षण के निर्देश जारी किए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन में जिले में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा विशेष जांच अभियान प्रारंभ किया गया है।
अभियान के तहत जिले में संचालित डेयरियों, दुग्ध उत्पाद निर्माण केंद्रों, थोक विक्रेताओं एवं चिलिंग सेंटरों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। अब तक जिले की कुल 7 डेयरियों से दूध एवं दुग्ध उत्पादों के 13 नमूने एकत्रित कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे जा चुके हैं।
इसी क्रम में शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 को जिला कलेक्टर द्वारा रेंडमाइजेशन प्रक्रिया से चयनित थांदला नगर स्थित शिवगंगा दूध डेयरी, श्री कृष्णा दूध डेयरी एवं सांवरिया दूध डेयरी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर ही दूध के नमूनों की यूरिया, सोडियम बाइकार्बोनेट एवं माल्टोडेक्सट्रिन की जांच की गई। अन्य गुणवत्ता मानकों की जांच के लिए नमूने संग्रहित कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं।
प्रयोगशाला से जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन में जिले में यह विशेष जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।
खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करते हुए गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री का व्यवसाय करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
निरीक्षण एवं जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राहुल सिंह अलावा एवं श्री वेलसिंह मोरी उपस्थित रहे।
[banner id="1202"]



