झाबुआमेघनगर

रम्भापुर विद्यालय में देशभक्ति के जयघोष के साथ मनाई गई अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती

रम्भापुर विद्यालय में देशभक्ति के जयघोष के साथ मनाई गई अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती

रम्भापुर विद्यालय में देशभक्ति के जयघोष के साथ मनाई गई अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती

रम्भापुर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रम्भापुर में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती देशभक्ति के जयघोष और राष्ट्र वंदना के साथ श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम प्रभारी प्राचार्य सूजान सिंह हरवाल के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सरपंच पति गुमान सिंह पारगी, अभय जैन, भुपेन्द्र बरमण्डलिया, कवि निसार पठान, प्रधान अध्यापक मनोज पाल, वरिष्ठ शिक्षक भानु सिंह धाकड़, शिक्षिका अंजूबाला मसीह, साधना गणावा, तारा दतला, शिक्षक जसवंत सिंह नायक, तथा छात्र प्रतिनिधि राहत भूपेन्द्र खतेड़िया सहित अन्य उपस्थित जनों ने पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर “चंद्रशेखर आजाद अमर रहें” और “शहीदों का बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान” जैसे देशभक्ति नारों से गूंज उठा। उपस्थित वक्ताओं ने शहीद चंद्रशेखर आजाद के त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित में कार्य करने और आजाद के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अमरसिंह नायक, केशव सिंह धमावत, हर्षिता मसराम, साधना गणावा, महेंद्र नायक, हेमंत बरमण्डलिया, जदीश परमार, मनीष पड़वाल, रविन बोरा, भावना बसी, रोशनी बकलिया, गायत्री चौहान, रमा दीक्षित, मजूला बारिया एवं ऋषिका चौहान सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नरेन्द्र नायक ने किया तथा आभार प्रदर्शन कर अंत में उपस्थित सभी लोगों ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों के साथ अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

oplus_11534336

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button