प्रशासनमध्यप्रदेश

शीत लहर को दृष्टिगत रखते हुए शाला समय परिवर्तन

शीत लहर को दृष्टिगत रखते हुए शाला समय परिवर्तन

मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग भोपाल के आदेशानुसार प्रदेश में शीतलहर एवं प्रतिकूल मौसम के दृष्टिगत शाला समय परिवर्तन के संबंध में जारी विभागीय समसंख्यक आदेश के अनुक्रम में राज्य शासन के द्वारा 20 जनवरी 2024 तक के लिए निम्नानुसार दिशा-निर्देश प्रसारित किए गए है।ऐसे समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय जो जल्दी सुबह से संचालित होते हैं प्रातः 10:00 बजे से संचालित होंगे। दो पालियों में संचालित होने वाले शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय भी प्रातः 10:00 बजे से संचालित किए जाएंगे। ऐसे शासकीय विद्यालय जो प्रातः 10:30 से संचालित होते हैं, वे यथावत निर्धारित समय-सारणी अनुसार संचालित होंगे। कक्षा 8 से 12 वी तक की कक्षाओं की पूर्व निर्धारित परीक्षाओं का संचालन निर्धारित समय सारणी अनुसार होगा। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button