आयुष्मान कार्ड एवं सिकल सेल जांच हेतु समीक्षा बैठक आयोजित
आयुष्मान कार्ड एवं सिकल सेल जांच हेतु समीक्षा बैठक आयोजित
झाबुआ / डॉ. बी. एस. बघेल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों, डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक की बैठक आयोजित की गई उक्त बैठक में आयुष्मान कार्ड की ग्राम पंचायत वार समीक्षा की गई जिसमें सभी सी एच ओ को 30 जनवरी तक शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही 40 वर्ष तक की आम जनता की सिकल सेल टेस्टिंग की समीक्षा करके 30 जनवरी शत प्रतिशत उपलब्धि अर्जित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही एनसीडी कार्यक्रम, मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा करके लक्ष्य अनुसार उपलब्धि अर्जित की गई। डॉ.बघेल के द्वारा सीएचओ एएनएम को सुबह 9 से 4 बजे तक कार्य स्थल पर उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया गया।सार्थक एप्प से उपस्थिति प्रतिदिन देने हेतु कर्मचारियो को निर्देशित किया, लापरवाही करने पर सीएचओ पर कार्यवाही की जायेगी।
[banner id="1202"]



