Blog

स्कूल चले हम” अभियान के तहत रंभापुर विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव, ‘भविष्य से भेंट’ कार्यक्रम आयोजित

स्कूल चले हम” अभियान के तहत रंभापुर विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव, ‘भविष्य से भेंट’ कार्यक्रम आयोजित

 

झाबुआ – मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर नेहा मीना के मार्गदर्शन में “स्कूल चले हम” अभियान के अंतर्गत शाला प्रवेश उत्सव के तहत ‘भविष्य से भेंट’ कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रंभापुर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) अवनधती प्रधान उपस्थित रहीं तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती रमिला गुमान पारगी ने की। इस अवसर पर बीआरसी महेश सोलंकी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के पूजन-अर्चन के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की सुंदर प्रस्तुति दी। विद्यालय प्राचार्य सुजानसिंह सिंह हरवाल ने अतिथियों का पुष्पमाला एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि एसडीएम अवनधती प्रधान ने ‘भविष्य से भेंट’ विषय पर अपने प्रेरक उद्बोधन में छात्र-छात्राओं से सफलता प्राप्त करने के विभिन्न तरीकों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए उपयोगी सुझाव देते हुए उन्हें निरंतर प्रयास और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। बीआरसी महेश सोलंकी ने शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान शासन द्वारा प्रदत्त नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों एवं साइकिलों का वितरण भी किया गया। साथ ही मुख्य अतिथि द्वारा सभी विद्यार्थियों को डायरी एवं पेन भेंट किए गए। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं,शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र जैन द्वारा किया गया एवं आभार व्यक्त मनोज पाल ने किया।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button