प्रशासनमध्यप्रदेश

जल जीवन मिशन अंतर्गत जल गुणवत्ता का प्रशिक्षण दिया गया

जल जीवन मिशन अंतर्गत जल गुणवत्ता का प्रशिक्षण दिया गया

 

झाबुआ – बुधवार 29 नवम्बर को रानापुर एवं 30 नवम्बर को विकासखंड थांदला, पेटलावद में स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ समस्त सीएचओ को जल जीवन मिशन अंतर्गत जल गुणवत्ता का प्रशिक्षण एफ. टी. के. किट द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण के तहत समस्त ग्रामों में पेयजल स्रोतों का जल परीक्षण कर, जल गुणवत्ता का पता लगाने , असुरक्षित पेयजल को ग्रामीणों द्वारा पीने के उपयोग में न लेने की जानकारी देकर जागरूक किया गया , जल-जीवन मिशन योजना अंतर्गत स्वीकृत योजना का संचालन संधारण ग्राम जल एवं स्वच्छता तदर्थ समिति द्वारा किए जाने, ग्रामीणों को योजना में अपनी भगीदारी सुनिश्चित करने एवं पेयजल स्रोतों का रख-रखाव की जानकारी दी गई इस दौरान स्वास्थ्य विभाग बी. एम.ओ., समस्त अमला लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग भोपाल से श्री रविन्द्र पारे, पेटलावद सहायक यंत्री, जिला सलाहकार, सब इंजीनयर, ब्लॉक समन्वयक, यूनिसेफ से आनंद पीटर, पी. इनरेम फेडरेशन की टीम पी.एमयू.आदि उपस्थिति रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button