मध्यप्रदेशराजनीति

राज्यसभा सांसद भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया का झाबुआ दोरा कल

थांदला विधानसभा के मेघनगर में महिला मोर्चा के सम्मेलन कर, भाजपा प्रत्याशी अनीता चोहान पक्ष मे करेगी रोड शो

 

झाबुआ मेघनगर- रतलाम झाबुआ सीट लोकसभा चुनाव का चौथे चरण 13 मई को आयोजित होने है.. जिसे लेकर भाजपा महिला मोर्चा की बहने कोई कसर छोड़ना नहीं चाहती है. लोकसभा रतलाम झाबुआ भाजपा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान के पक्ष मे मतदान को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया दिनांक,9 मई गुरुवार को थांदला विधानसभा के मेघनगर शहर में दोपहर 3 बजे महिला मोर्चा का सम्मेलन में शामिल होगी साथ ही शाम 4 बजे से नगर के मुख्य मार्गों पर रोड शो आयोजित होगा.लोकसभा चुनावों के अंतिम दिनों में भारतीय जनता पार्टी का चुनाव प्रचार अभियान जोर शोर से जारी है. विजय संकल्प के साथ भारतीय जनता महिला मोर्चा शक्ति हर शक्ति केंद्र व बूथ स्तर पर लगातार भाजपा के पक्ष में माहौल बना रहा है। जिसे लेकर 9 मई को थांदला के मेघनगर में भाजपा के पक्ष में महिला मोर्चा सम्मेलन व मेघनगर भाजपा नगर मंडल के साथ रोड शो महाजन संपर्क अभियान भाजपा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान के साथ आयोजित करेगा।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button