प्रशासनमध्यप्रदेश

जल संसाधन विभाग के साथ अन्तर्राज्यीय समन्वय बैठक

जल संसाधन विभाग के साथ अन्तर्राज्यीय समन्वय बैठक

 

झाबुआ । अन्तर्राज्यीय समन्वय अधिशासी अभियंता बांध खण्ड -प्रथम माही परियोजना, बांसवाडा श्री प्रकाश चन्द्र रेगर द्वारा माही बेसिन में मानसून काल 2024 में जल आवक की स्थिति तथा सुरक्षित जल निकासी, गेट संचालन, नदी में जल छोड़े जाने से पूर्व तैयारियों आदि के लिये मध्यप्रदेश तथा राजस्थान राज्य के मध्य विसी के माध्यम से जिला कलेक्टर बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ , डूंगरपुर तथा जिला कलेक्टर झाबूआ का जल संसाधन विभाग के साथ अन्तर्राज्यीय समन्वय बैठक ली गई है।
कलेक्टर द्वारा बताया गया कि जब भी बांध से पानी छोड़ा जाता है तब इसकी सूचना माही बजाज सागर को भी दूरभाष के माध्यम से दी जाती है। माही बांध के गेट सामान्यतः माह सितम्बर में खुलते है। माही मुख्य बांध 32% भरा हुआ है। जिसमे 22670 हेक्टेयर भूमि सिंचित है। माही उप बांध 39% भरा हुआ है। जिसमे 5457 हेक्टेयर भूमि सिंचित है। माही मुख्य बांध का लेवल आज 445.60/451.50 मीटर है। माही उप बांध का लेवल आज 471.20/474.30 मीटर है। गत् वर्ष 2023-24 में कुल 16181.77 Cumecs पानी माही बांध से छोड़ा गया था। माही बांध से माही बजाज सागर परियोजना लगभग 140 कि.मी. डाउन स्ट्रीम में स्थित है। माही बांध परियोजना (म.प्र.) से पानी छोड़ा जाता है तो लगभग 38 घंटे का समय माही बजार सागर बांध (राजस्थान) तक पहुंचने में लगता है। जिले से कलेक्टर नेहा मीना ईई जल संसाधन विभाग श्री विपिन पाटीदार वीसी बैठक में उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button