एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा निःशुल्क जल वितरण किया गया
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा निःशुल्क जल वितरण किया गया

झाबुआ – एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (एयू एसएफबी) ने हाल ही में यूनिवर्सल बैंक में ट्रांजिशन के लिए भारतीय रिजर्व बैंक से इन-प्रिंसिपल अप्रूवल प्राप्त किया है और एक दशक में यह अप्रूवल पाने वाला वह भारत का सबसे बड़ा स्मॉल फाइनेंस बैंक है। जन सामुदायिक सेवा की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए,भीषण गर्मी को देखते हुए झाबुआ जिले के मेघनगर तहसील के अंतर्गत बोरड़ गांव में आमजन की सुविधा एवं सेवा के उद्देश्य से निःशुल्क शीतल पेयजल वितरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों को ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भीषण गर्मी में लोगों को राहत प्रदान करना तथा समाज के प्रति बैंक की सेवा भावना को सशक्त बनाना था। बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक जल वितरण किया और लोगों को गर्मी से बचाव तथा पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के लिए भी जागरूक किया। स्थानीय नागरिकों ने बैंक की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
[banner id="1202"]



