मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के राजस्थान बॉर्डर के बांसवाड़ा जिले के गांव डूंगरा बड़ा में किर्केट खेल स्टेडियम पर अखिल भारतीय बंजारा समाज द्वारा रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन बुधवार देर रात को हुआ। अखिल भारतीय बंजारा समाज का ये रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट गुजरात के दाहोद जिले के बंजारा सेना के जिलाध्यक्ष रमेश जाटव व आयोजक समिति डूंगरा द्वारा आयोजित किया गया रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट में मध्यप्रदेश,गुजरात, राजस्थान सहित की कुल 16 टीमें शामिल हुई थी। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार गुजरात के जिलाध्यक्ष रमेश भाई जाटव द्वारा 21 हजार का नगद पुरुकार प्रथम रही विजेता टीम डूंगरा A राजस्थान को दिया गया द्वितीय पुरस्कार 11 हजार का आयोजक समिति द्वारा द्वितीय साक्षी टीम रंभापुर को दिया गया तो वही मुख्य अतिथियों द्वारा सभी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के बंजारा सेना के जिलाध्यक्ष व पत्रकार दशरथ सिंह कटठा, कोषाध्यक्ष ईश्वर बरमण्डलिया, डूंगरा सरपँच मनसुख भाई, पूर्व सरपंच हकरा भाई उपस्थित रहे तो वही समाजजन के सदस्य सोमला भाई कटारा,रूगनाथ बरमण्डलिया,चेनसिंह बरमण्डलिया, मांगीलाल बरमण्डलिया, अनिल बरमण्डलिया, हेमंत बरमण्डलिया, उमेश बरमण्डलिया,पत्रकार भूपेंद्र बरमण्डलिया सहित समाज के वरिष्ठजन राजेश ,जसवंत, बंसीलाल, अंबालाल उपस्थित रहे।आयोजन समिति के सदस्यों बनवारी,नगीन,पियूष,सुमित,बहादूर,मिलन,अविनाश, द्वारा सभी अतिथियों को दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।






